राज्य न्यूज़

दरभंगा में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं पर FIR, माई बहिन योजना में ठगी का आरोप

by | Sep 16, 2025 | न्यूज़, बिहार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला माई बहिन योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी से जुड़ा है।

एफआईआर एक महिला गुढ़िया देवी द्वारा दर्ज कराई गई है, जो वार्ड संख्या 7 की निवासी हैं। उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर उनसे और अन्य महिलाओं से 200 रुपये वसूले गए।

महिला का कहना है कि योजना के तहत 2500 रुपये लाभ का लालच देकर महिलाओं से आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारियाँ ली गईं, जिनका गलत इस्तेमाल किया गया।

इस मामले में तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी सांसद संजय यादव समेत महागठबंधन के कुल चार नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने एफआईआर की पुष्टि की है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म