मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई। आरोपी ने छात्र हिमांशु बालियान पर तमंचे की बट से हमला कर गोली चला दी, गनीमत रही कि इस हमले में छात्र बाल-बाल बच गया। जान बचाने के लिए हिमांशु पास की फैक्ट्री में घुस गया। छात्र गुटों में मारपीट की ये पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मुजफ्फरनगर के रेशू विहार चौराहे की है।
#SamacharPlusOTT #muzzafarnagar #upnews
