फतेहाबाद में आगरा से बाइक पर घर लौट रहे दूध विक्रेता विशाल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। डौकी के नगला विषै निवासी विशाल आगरा में दूध का व्यापार करते हैं। रविवार शाम करीब चार बजे आगरा-फतेहाबाद रोड पर कछपुरा के पास ये दुर्घटना हुई। राहगीरों की सूचना पर थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विशाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर भाग गया। परिजनों ने कार सवार के खिलाफ थाना डौकी में तहरीर दी है..तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #upnews #accidentnews
