राज्य न्यूज़

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन,शोकाकुल बॉलीवुड

by | May 11, 2025 | एंटरटेनमेंट

नेशनल अवॉर्ड विनर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया जिसके बाद शोक में डूबा बॉलीवुड|बता दें कि आमिर खान की दंगल, ओमकारा, 3 इडियट्स जैसी दर्जनों फिल्मों के मेकअप आर्टिस्ट रह चुके विक्रम गायकवाड़|65 साल के विक्रम की मौत की वजह ब्लड प्रेशर संबंधित दिक्कतें बताई जा रही हैं| बता दें कि उन्हें 3 दिन पहले हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 10 मई को उनका निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार दादर स्थित शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हुआ।

आमिर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, एक लीजेंड्री मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ को अलविदा कहना बेहद दुख की बात है। मुझे उनके साथ दंगल, पीके, रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। वो अपनी कला में मास्टर थे और उन्होंने अपने काम से कई एक्टर्स को ट्रांसफॉर्म कर यादगार किरदार बनाए हैं, जो पर्दे पर जीते रहेंगे। आगे आमिर खान लिखते हैं, दिल से उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम आपको याद करेंगे दादा।

वहीं रणवीर सिंह ने विक्रम गायकवाड़ की एक तस्वीर शेयर कर भावुक होते हुए लिखा है, दादा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी विक्रम गायकवाड़ के लिए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा है, नेशनल अवॉर्ड विनिंग मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया है, जो हमें दुख में छोड़ गए हैं। उनके जाने से हमने एक जादूगर खो दिया, जिन्होंने अपने मेकअप से कई किरदारों को स्क्रीन पर जिंदगी दी है।

आपको बता दें कि विक्रम इन-इन फिल्मों में कर चुके थे काम जो हैं पानीपत, बेल बॉटम, ऊरी, ब्लैकमेल, दंगल, पीके, सुपर 30, केदारनाथ, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म