एटा में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मृत गाय को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर गौवंशों की अनदेखी के आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति संभाली और जेसीबी मंगवाकर मृत गाय को दफन कराया। एटा से संवाददाता रोहिताश चौहान की रिपोर्ट।
#upnews #ettah #gaurakshakdal #protest #trafficjam #narenbaazi #administration #uppolice #samacharplusott
