कथा वाचक की जाति को लेकर चल रहे बवाल में आज इटावा में लोग सड़क पर निकल आए. हजारों लोगों ने बकेवर थाना का घेराव कर रखा है. पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और पथराव भी किया है. 21 जून को बकेवर के ददरपुर गांव में कथावाचक की जाति को लेकर बवाल हो गया था. गांव के लोगों ने कथावाचक की चोटी काटकर पिटाई की थी. इस मामले में पुलिस ने गांव के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दूसरे पक्ष ने जब इटावा पुलिस से शिकायत की तो कथावाचक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई. इसी बात से नाराज सैकड़ो लोग आज सड़क पर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया.
#SamacharPlusOTT #etawah #religiouscontroversy
