राज्य न्यूज़

ENG VS IND MANCHESTER TEST: मेजबानों ने बनाई बजबूत पकड़

by | Jul 25, 2025 | स्पोर्ट्स

इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टेस्ट मेजबानों की तरफ मुड़ता दिख रहा है| मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए पहले भारत की बैटिंग को बैकफुट पर धकेला फिर जब वे बल्लेबाजी करने आए तो ओपनिंग साझेदारी 150+ की कर डाली और दूसरे दिन की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बोर्ड पर लगा दिए|

भारत ने पहली पारी में 10 विकटों के नुकसान पर 358 रन बनाए |मेहमानों की तरफ से जायसवाल ने 58 , साईं सुदर्शन ने 61 तो पंत ने 54 की शानदार पारी खेली| बता दें पंत को पहले दिन बल्लेबाजी करते वक्त चोट लगी थी। यह घटना तब हुई जब क्रिस वोक्स की एक फुल-लेंथ गेंद 68वें ओवर में उनके दाहिने पैर के अंगूठे पर आकर लगी। पंत ने उस बॉल पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की थी, मगर गेंद सीधी उनके पैर पर जा लगी। ऋषभ पंत की चोट की अब फ्रैक्चर के रूप में पुष्टि की गई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि चोट के बावजूद वे बल्लेबाजी करने आए थे और एक योद्धा की तरह लड़े और अपना अर्धशतक पूरा किया| इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लेकर अपना पंजा खोला|

जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने आई तो ओपनिंग साझेदारी में ज़ैक क्रॉली ने 84 तो बेन डकेट ने 94 रन की पारी खेलकर दोनो सलामी बल्लेबाज पवेलियन की ओर वापसी चल दिएऔर 150+ की शानदार साझेदारी की|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म