राज्य न्यूज़

शराब के नशे में बड़ा भाई बना हैवान, छोटे भाई की कीचड़ में दबाया और ले ली जान

by | Oct 15, 2025 | उत्तर प्रदेश, कानपुर, यूपी क्राइम

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली टिकरा चौकी के पारा प्रतापपुर गांव में बीती रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. यह झगड़ा पारिवारिक विवाद से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली. सूचना पर थाना बिठूर के अधिकारी, पुलिस बल, फॉरेंसिक यूनिट और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक विराट का बड़ा भाई कुंदन शराब के नशे में घर लौटा था. नशे की हालत में उसने सबसे पहले अपने पिता के साथ मारपीट की. इसके बाद अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया. क्रोधित कुंदन फिर बगल के घर में रहने वाले छोटे भाई विराट से उलझ गया.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म