राज्य न्यूज़

डीएम ने जौनपुर निर्माणधीन स्टेडियम का किया निरीक्षण

by | Apr 17, 2025 | न्यूज़

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर का दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक, मल्टीपरपज हॉल और तरणताल का निरीक्षण किया।

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने बताया कि सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक का काम एक माह में पूरा हो जाएगा। मल्टीपरपज हॉल का निर्माण दो माह में समाप्त होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

डॉ. दिनेश चन्द्र ने मौके पर काम कर रहे श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों के बीमा और श्रम विभाग में पंजीकरण की जानकारी ली। अपंजीकृत श्रमिकों का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया ।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म