जौनपुर में कलक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शुक्रवार को संघ के सभागार में अध्यक्ष घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम और एसओसी न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला किया गया।
यह निर्णय डीएम द्वारा संघ को भेजे गए अवमानना नोटिस और उनके अमर्यादित व्यवहार के कारण लिया गया। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि डीएम ने जन समस्याओं पर चर्चा के लिए समय नहीं दिया। साथ ही उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए संघ को अवमानना नोटिस भेजा, जिसका उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

