बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस किसी फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं आई हैं, बल्कि डेथ रूमर को लेकर छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एक चौंकाने वाली मौत की अफवाह का शिकार बन गईं। सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल गया कि उनकी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। साथ ही दावा किया गया कि गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई है। इस अफवाह ने उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। हालांकि, कुछ ही समय में काजल ने खुद आगे आकर इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया और अपने फैंस को भरोसा दिलाया कि वो सुरक्षित हैं।
#SamacharPlusOTT #kajalaggarwal #viralnews #deathrumours #bollywoodactoractress
