अफगानिस्तान में देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि इसमें मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. कुनार और नंगरहार प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस भूकंप से कम से कम 800 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए, इसके अलावा कई गांव भी तबाह हो गए हैं. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार भूकंप रात में 11:47 बजे आया. जिसका केंद्र नांगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पहले नॉर्थ-ईस्ट में था. इस खतरनाक भूकंप की गहराई केवल 8 किलोमीटर थी. जिसने भारी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया.