जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की विशेष पहल पर देवरिया जिले में एक महिने तक ‘सुलह योजना’ चलाई जाएगी, जिसका उद्देश्य बंटवारे के लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण करना है। इस योजना के तहत, SDM कोर्ट में लंबित पड़े बंटवारे के वादों का अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करेंगे। DM ने जनता से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 04 जून से संबंधित तहसील में अपना आवेदन करें। ये पहल विवादों को कम करने और लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में सहायक होगी।
#SamacharPlusOTT #deoria #upnews
