अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अरबपति इलॉन मस्क के खिलाफ शनिवार को सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन हुए। इन विरोध प्रदर्शनों में लाखों लोग शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक देश भर में 1400 से ज्यादा रैलियां की गई हैं।
इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए 6 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में कटौती, अर्थव्यवस्था, और मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर सरकार के फैसलों का विरोध कर रहे हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में 150 से अधिक संगठनों ने भाग लिया। इसमें सिविल राइट ऑर्गनाइजेशन, मजदूर संघ, LGBTQ+ वॉलंटियर्स, पूर्व सैनिक और चुनावी कार्यकर्ता शामिल थे।

