लखनऊ में कोविड-19 के दौरान संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों का आरोप है कि आदेश होने के बावजूद प्रशासन नियुक्ति नहीं कर रहा। ये कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग व जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत महामारी के समय ईमानदारी से कार्य कर चुके हैं। कई बार अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदर्शनकारियों से भेंट कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
#SamacharPlusOTT #lucknow #covid19
