August 11, 2026 | 5 : 01 AM

राज्य न्यूज़

दिल्ली: पुलिस पीसीआर वैन की चपेट में आए चाय विक्रेता की मौत, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

by | Sep 18, 2025 | न्यूज़

दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास सुबह करीब 5:05 बजे हुआ, जब दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े व्यक्ति से टकरा गई।

मृतक की पहचान गंगाराम तिवारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर चाय बेचने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह चलने-फिरने में असमर्थ थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीसीआर वैन चला रहे चालक से गलती से एक्सीलेरेटर दब गया, जिससे वैन नियंत्रण से बाहर होकर गंगाराम तिवारी पर चढ़ गई। हादसे को लेकर मृतक के परिजन सुनील पांडे ने यह आरोप भी लगाया है कि हादसे के वक्त वैन में सवार पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे।

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैन में मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म