August 13, 2026 | 5 : 07 AM

राज्य न्यूज़

दिल्ली: लाल किले से चोरी हुआ सोने, हीरे, माणिक्य और पन्ना से जड़ा बेशकीमती कलश

by | Sep 6, 2025 | न्यूज़

दिल्ली के लाल किला परिसर से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. लाल किले के पार्क में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया. ये घटना बीते मंगलवार, 2 सितंबर को घटी. जब कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे. इसी बीच उनके स्वागत के दौरान कलश मंच से गायब हो गया. पुलिस ने बताया कि कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे. उस दिन भी वह कलश लेकर आए थे.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है. लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा. इसी बीच चोरी की घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है. लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा. इसी बीच चोरी की घटना हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म