August 24, 2026 | 8 : 03 PM

राज्य न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट, 15 उड़ानें डायवर्ट; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

by | Aug 24, 2026 | ट्रेंडिंग, बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और करीब 11 बजे के बाद दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर के समय बारिश इतनी तेज रही कि कई इलाकों में अंधेरा छा गया। लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और उत्तर दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तर दिल्ली के लिए मध्यम बारिश की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट से 15 उड़ानें डायवर्ट

तेज बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इनमें जयपुर जाने वाली 12, चंडीगढ़ जाने वाली दो और लखनऊ जाने वाली एक उड़ान शामिल है।

बारिश के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। कई जगहों पर जलभराव के चलते लोगों को ऑफिस और एयरपोर्ट पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई इलाकों में दर्ज हुई भारी बारिश

दोपहर 1 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जनकपुरी में 67 मिमी, छतरपुर में 57 मिमी, गुरुग्राम में 52 मिमी, पीतमपुरा में 35 मिमी और सफदरजंग में 29 मिमी बारिश दर्ज हुई।

संगम विहार में भारी बारिश के बाद सड़कों पर काफी जलभराव हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।

अगस्त में औसत से ज्यादा बारिश

दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र में 24 अगस्त तक 12 दिनों में 246.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह अगस्त महीने की औसत 226.8 मिमी बारिश से अधिक है।

लगातार बारिश के चलते सफदरजंग में 14 अगस्त को ही अगस्त की औसत बारिश का आंकड़ा आधिकारिक तौर पर पार हो गया था। हालांकि शुरुआती रिकॉर्ड के अनुसार यह सीमा 8 अगस्त को ही पार हो गई थी, लेकिन 6 अगस्त को IMD द्वारा आंकड़ों में सुधार किए जाने के बाद कुल बारिश का आंकड़ा 197.2 मिमी हो गया था।

25 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार, 25 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 25 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 24 से 26 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 अगस्त को तेज बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की अपील की है।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म