August 11, 2026 | 1 : 56 PM

राज्य न्यूज़

दिल्ली मेट्रो का किराया महंगा, इतना देना होगा अब

by | Aug 25, 2025 | न्यूज़

मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को आज से ज्यादा किराया देना पड़ेगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नया किराया स्लैब सोमवार (25 अगस्त) से लागू हो गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने ₹1 से ₹5 तक किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सामान्य लाइनों पर किराया ₹1 से ₹4 तक बढ़ाया गया है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम ₹5 की बढ़ोतरी होगी. आठ साल बाद ये किराया बढ़ाया गया है.

दूरी के अनुसार तय होगा नया किराया
डीएमआरसी के अनुसार, नया किराया दूरी के अनुसार तय होगा. इसके तहत अब सबसे कम किराया ₹11 होगा जबकि सबसे अधिक ₹64 है. पहले सामान्य लाइन पर सबसे कम किराया ₹10 था और सबसे अधिक ₹60.

अब कितना देना होगा किराया?
डीएमआरसी के अनुसार, 2 किलोमीटर तक की सबसे छोटी यात्रा का किराया ₹10 से बढ़कर ₹11 हो गया है. इसी तरह, 2-5 किलोमीटर की यात्रा के लिए अब ₹20 की बजाय ₹21 देने होंगे, जबकि 12 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ₹30 से बढ़ाकर ₹32 कर दिया गया है. 12-21 किलोमीटर की लंबी यात्रा के लिए अब ₹43 देने होंगे, जो पहले ₹40 थी. 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹50 से बढ़कर ₹54 कर दिए गए हैं. 32 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए अब किराया ₹60 से बढ़कर ₹64 हो गया है.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के रेट में बदलाव
दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट के मुताबिक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर संशोधित किराया अब डेस्टिनेशन के आधार पर ₹11 से ₹75 तक है. नई दिल्ली से शिवाजी स्टेडियम तक की यात्रा का किराया ₹21 है, जबकि धौला कुआँ तक की यात्रा का किराया ₹43 है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म