एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों का यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौहर खान और जैद दरबार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है।’
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया। भारती सिंह, अनीता हसनंदानी, अवेज दरबार, विशाल ददलानी समेत कई फैंस ने कमेंट करके कपल को दोबारा पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है।

