राज्य न्यूज़

साइबर ठगों ने 2.21 करोड़ रुपए की ठगी

by | Apr 5, 2025 | उत्तर प्रदेश, कानपुर, न्यूज़

कानपुर के एक कपड़ा कारोबारी को सोने में निवेश और बड़े मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2.21 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

प्रोफिट का पैसा कारोबारी ने निकालने का प्रयास किया मगर वो निकला नहीं। जिसके बाद उन्हें शक हुआ। कारोबारी ने मामले में साइबर थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने 50 लाख से ज्यादा रुपए खातों में फ्रीज करा दिए हैं।

साइबर थाना को दी गई तहरीर के मुताबिक कारोबारी ने सोशल मीडिया पर नवम्बर 2024 में एक विज्ञापन देखा था। जिसमें सोने में निवेश कराने और अत्याधिक लाभ कराने की बात लिकी हुई थी। उसी विज्ञापन में एक लिंक भी दिया हुआ था। कारोबारी ने लिंक पर क्लिक किया जिससे एक वेबसाइट खुल गई और उसमें चैट शुरू हो गया। जिसमें सोने के निवेश का तरीका और कुछ अन्य लोगों द्वारा निवेश करने पर अत्याधिक मुनाफा होने की जानकारी दी।

कारोबारी ने वेबसाइट की तरफ से जानकारी दी गई कि वो निवेश जारी रखे कुछ समय तक कारोबारी प्रोफिट की रकम ही मांगते रहे मगर उन्हें मिली नहीं न ही उन्हें मूल धन वापस मिला। इसपर कारोबारी ने साइबर थाना में तहरीर दे दी।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म