फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने सूरजपुर नहर के पास हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर आशुतोष को गिरफ्तार किया है। इटावा निवासी आशुतोष के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसपी ग्रामीण त्रगुण विशेन ने बताया कि यह बदमाश 6 मई की रात को पटसुरी गाँव में चोरी के दौरान एक दंपत्ति को पीटकर मरणासन्न करने की घटना में शामिल था। उसके कब्जे से चोरी का सामान, एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
#samacharplusott #firozabad
