उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गाँव में विपिन नाम के एक युवक पर महिला से छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर बर्बरतापूर्ण हमला किया गया। एक ही परिवार के कई सदस्यों ने मिलकर विपिन को पहले तो चप्पलों से पीटा, फिर उसे मुर्गा बनाया और जब इन सब से भी मन नही भरा तो महिलाओं ने उसके मुंह पर कालिख पोत दी। दिल दहला देने वाले इस वाकये में, पीड़ित के पिता ने जब माफी मांगी, तो हमलावरों ने विपिन को पूरे गाँव में घुमाया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक यह अमानवीय कृत्य बीच सड़क पर चलता रहा, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तो वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और विपिन की मानसिक हालत पर गहरा प्रभाव पड़ा है ।
#samacharplusott #jhansi #up
