बिहार में आए दिन सुनते हैं कभी सरेआम किसी की हत्या कर दी, कभी चोरी हो गई या डकैती हो गई या कोई और खबर सुनते ही रहते हैं| ऐसी ही एक घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के मोहनपुर हाट के पास से सामने आई जहां रविवार दोपहर को कुछ बदमाशों ने सोने की दुकान में लूटपाट की कोशिश की|जब दुकानदार फूल बाबू शाह ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी जांघ में गोली मार दी और सोने के जेवर और कुछ नकद लेकर भाग गए। बदमाश तीन थे और वे दो बाइक पर सवार थे। जख्मी दुकानदार को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। डीएसपी विजय महतो ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है|
शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे
https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

