उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सियासत के साथ-साथ रेलवे विभाग में भी हलचल मचा दी है। बलदेव विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पूरन प्रकाश अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने रेलवे के काम में हस्तक्षेप करते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा बल के जवानों को काम छोड़ने पर मजबूर कर दिया। देखते ही देखते पूरा मामला तूल पकड़ गया और विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आइए, आपको दिखाते हैं पूरी रिपोर्ट।
#SamacharPlusOTT #mathura #bjpmla #railwa
