राज्य न्यूज़

कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी के हत्या के मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

by | Jun 2, 2025 | जोधपुर, राजस्थान क्राइम

जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल सुनील खिलेरी की डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी डंपर चालक राणाराम ने सोमवार को जोधपुर की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

जिसे कोर्ट ने अग्रिम जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस मामले में पुलिस द्वारा एक सरपंच पति समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दरअसल, 25 मई की सुबह लूणी थाना पुलिस की टीम को खेजड़ली कला इलाके में अवैध बजरी खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो सरपंच पति हापुराम और उसके साथी जेसीबी से बजरी डंपर में भरवा रहे थे। पुलिस को देखकर डंपर चालक राणाराम डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने डंपर का पीछा किया। इसी दौरान सफेद कार में सवार रविंद्र गोदारा ने पुलिस को धमकी दी कि डंपर का पीछा न करें, लेकिन पुलिस ने पीछा जारी रखा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म