सीएम योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा दौरे पर रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे और वहां से सीधे एक्सपो मार्ट जाएंगे। दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक सीएम ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे और अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। बता दें कि 25 से 29 सितंबर तक ट्रेड शो का आयोजन होना है, जिसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। सीएम योगी दोपहर 3 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 45 हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
#SamacharPlusOTT #cmyogi #noida #gautambuddhanagr #expomart #pmmodi
