बीते बुधवार यानी 20 अगस्त को सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुए था जिसके बाद अब केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को Z-प्लस कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया है| इसके तहत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। उनके सुरक्षा कवच में अब 22 सशस्त्र कमांडो तैनात किए गए हैं, जिनमें चार कमांडो की एक क्लोज प्रोटेक्शन टीम (CPT) हर समय उनके साथ रहेगी। ये कमांडो VIP सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं और किसी भी खतरे को तुरंत बेअसर करने में सक्षम हैं। इसके अलावा, उनके काफिले में हाईटेक सुरक्षा सुविधाओं से लैस गाड़ियां शामिल की गई हैं, और उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर 24×7 दो सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे।

