आगरा में धर्मांतरण के मामले में जेल भेजे गए आरोपी राजकुमार लालवानी के बारे में पता चलने पर केदार नगर के लोगों में आक्रोश है। वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने बुधवार को बैठक कर उसके परिवार के बहिष्कार का निर्णय लिया। कहा कि अगर राजकुमार का परिवार इस तरह की गतिविधि करेगा तो उन्हें नहीं रहने दिया जाएगा। उनकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जाएगी।
केदार नगर के रहने वाले कमलेश गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने बैठक की है। इसमें निर्णय लिया गया कि राजकुमार गलत तरीके से काम करता था। लोगों के धर्मांतरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका समाज के लोगों ने बहिष्कार कर दिया है। अगर वो जेल से रिहा भी हो जाएगा तो इस तरह की गतिविधि दोबारा नहीं करने दी जाएगी।

