इन्फ्लूएंजा (फ्लू) और हर्पीज वायरस के कारण हर साल लाखों लोग संक्रमण का शिकार होते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर मौसमी इन्फ्लूएंजा हर साल लगभग एक अरब लोगों को संक्रमित करता है, जिसके कारण करीब 6.50 लाख लोगों की श्वसन संबंधी जटिताओं से मृत्यु हो जाती है।
65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में फ्लू के गंभीर रूप लेने और इसके कारण जान-जाने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। इसी तरह हर्पीज संक्रमण के कारण भी हर साल लाखों लोगों को संक्रमित पाया जाता है।

