राज्य न्यूज़

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, केंद्रीय समिति सदस्य समेत 7 नक्सली ढेर

by | Jun 11, 2025 | छत्तीसगढ़, बस्तर

छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में केंद्रीय समिति के सदस्य समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाके में हुई, जहां सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

मारे गए नक्सलियों में से पांच की पहचान हो चुकी है। इनमें केंद्रीय समिति का सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी के एसजेडसी सदस्य भास्कर राव शामिल हैं। दोनों ही शीर्ष स्तर के नक्सली नेता थे और लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में थे। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर कई राज्यों में हिंसक घटनाओं को अंजाम देने और बड़े हमलों की साजिश रचने के आरोप थे।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अब इस ऑपरेशन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं, ताकि नक्सली नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस अभियान से माओवादियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म