टेस्ट में दीवार कहे जाने वाले भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सभी फॉर्मेट से आज सुबह संयास की घोषणा करके सबको चौका दिया है|पुजारा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “राजकोट के छोटे से कस्बे से एक छोटे से लड़के के रूप में, अपने माता-पिता के साथ, मैंने सितारों को निशाना बनाने का लक्ष्य रखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखा| तब मुझे अंदाज़ा भी नहीं था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा| अमूल्य अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्यार, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका|”
“भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना, इन चीजों को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है| लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है. मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है|”
उन्होंने आगे लिखा हैं, “मैं बीसीसीआई और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन को अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिले अवसर और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं| मैं उन सभी टीमों, फ्रैंचाइज़ियों और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैंने इतने सालों तक प्रतिनिधित्व किया|”
“खेल की वजह से मैं दुनियाभर में पहुंचा और इस दौरान प्रशंसकों का जोशीला समर्थन और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रही| जहाँ भी मैंने खेला है, वहां बहुत समर्थन मिला और हमेशा मैं इसका आभारी रहूंगा|”
इसके साथ ही पुजारा ने अपने परिवार का जिक्र करते हुए लिखा कि, 37 वर्षीय पुजारा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 103 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले| 103 टेस्ट की 176 पारियों में पुजारा ने 7195 रन बनाए, इसमें 19 शतक और 35 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं| पुजारा का टेस्ट सफर शानदार रहा, हालांकि वह काफी समय से टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे|”
बता दें 37 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 103 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले हैं| टेस्ट में उन्होंने 176 पारियों में 7195 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. उनका टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा, लेकिन हाल के समय में टीम में उनकी जगह सुनिश्चित करना मुश्किल हो गया था|

