न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चापमैन पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखरी मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शनिवार को हैमिल्टन में होने वाली मैच से रेस्ट दिया गया है।
इस मैच में बल्लेबाज टिम सिफर्ट उनकी जगह लेंगे। वहीं चापमैन सीरीज के दूसरे मैच में भी नहीं खेल सके थे। उन्हें नेपियर में पहले वनडे मैच में फील्डिंग करते समय इंजरी हुई थी।
वनडे सीरीज से पहले दोनों के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने सीरीज को 4-1 से जीत लिया था।

