प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर सड़कों पर खूब घमासान हो रहा है. पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस ऑफिस पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ते हुए नजर आए. कई गाडि़यों को इस दौरान तोड़ दिया गया. ऐसे में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता भी ऑफिस से बाहर निकल आए और फिर आमने-सामने से खूद लाठी-डंडे चले. बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पीएम मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर गुस्साए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं. आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा. आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे. शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं. भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते. हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे.’

