चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के चर्चित मुट्टन यादव हत्याकांड का आरोपी विशाल पासी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में विशाल पासी के पैर में गोली लगी। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। विशाल पासी पर चंदौली और गाजीपुर जिलों में 35 नामजद मुकदमे दर्ज हैं और दोनों जिलों में उस पर 25-25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चकिया पुलिस और स्वाट टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
#SamacharPlusOTT #chandauli #policeencounter
