कोलकाता में आयोजित कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (CCC 2025) के अंतिम दिन भारतीय सशस्त्र बलों में व्यापक सुधारों की दिशा में अहम फैसले लिए गए। सम्मेलन में थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों एवं कमांडरों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि तीनों सेनाओं की शिक्षा शाखाओं को एकीकृत कर एक संयुक्त त्रि-सेवा शिक्षा कोर (Tri-Services Education Corps) का गठन किया जाएगा।
इसके साथ ही, देशभर में तीन संयुक्त सैन्य स्टेशन (Joint Military Stations) स्थापित करने की भी घोषणा की गई, जिससे संचालन, प्रशिक्षण और संसाधनों के बेहतर समन्वय की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे।
कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की समीक्षा की और तय समयसीमा में उनके क्रियान्वयन की रणनीति पर चर्चा की। सैन्य अधिकारियों का मानना है कि CCC 2025 में लिए गए ये फैसले भारतीय सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम और आधुनिक बनाएंगे।

