IPL में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। वे 5 अप्रैल यानी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच में चेन्नई की कमान संभालते दिख सकते हैं। इस मुकाबले में CSK के रेगुलर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड का खेलना संदिग्ध है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लगी थी।
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी ने अगर ऋतुराज नहीं खेले तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा के सवाल पर कहा, ‘मुझे यकीन है कि फ्लेमिंग और ऋतुराज ने इस बारे में सोचा होगा। लेकिन हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं। वे विकेट के पीछे रहते हैं। शायद वह अच्छा काम कर सकते हैं। मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता।’

