कानपुर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। यहां सुबह से ही तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई और काले घने बादल छा गए। सुबह साढ़े 8 बजे तक शहर में अंधेरा ही छाया रहा। सड़कों पर लोगों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। शहर में बीते करीब 4 घंटे से बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 48 घंटे से रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी थी, लेकिन बारिश ने राहत दी है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक ऐसा मौसम बना रहेगा।

