बेंगलुरु की एक टेक मीडिया कंपनी के सीईओ, अमित मिश्रा ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि शनिवार को अचानक उनकी नाक से खून बहने लगा। उन्हें लगा कि यह बंद हो जाएगा पर उनका सफेद वाशबेसिन लाल हो गया। रुई का बड़ा टुकड़ा गीला हो गया तो वह घबराकर तुरंत अस्पताल भागे। वहां इमरजेंसी टीम को खून बहना रोकने में 20 मिनट लगे।
उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब पता चला कि बीपी 320 है। उनके होश उड़ गए। उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स को बीपी सामान्य करने में कुछ घंटे लगे। अमित का शॉकिंग पॉइंट ये था कि उन्हें न तो सिरदर्द था, न चक्कर आ रहे थे,और न ही BP की कोई हिस्ट्री थी। इसके बावजूद अचानक इतना बीपी कैसे बढ़ा। यह मेडिकल इमरजेंसी है और जान जा सकती है।

