बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव तुल्सीगढ़ी में एक दंपत्ति ने पारिवारिक कलह के चलते ख़ुदकुशी कर ली। पत्नी मिथलेश ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन किया, जबकि पति दिगंबर ने फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त की। दोनों दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #dibai
