बुलंदशहर में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली कटौती को लेकर अपनी ही सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र लिखकर बताया है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति “दयनीय” है, और पिछले 15 दिनों से बिजली गायब है, जिससे ट्यूबवेल भी नहीं चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि बिजली न आने से किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। लक्ष्मीराज सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों पर फोन न उठाने का भी गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उनकी सरकार की जमीनी हकीकत सामने आई है।
#samacharplusott #bulandshahr #electricity
