बुलंदशहर में कोतवाली नगर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी के साथ-साथ 2 चाकू भी बरामद किए हैं। ये शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग करके बेचा करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है और आगे की जांच जारी है।
#Interstatevehiclethief #crimenews #Bulandshahr #samacharplusott
