जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मिठामई गांव में बैटरी चोरी के आरोप में एक युवक प्रमोद को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। सीओ बिसौली ने इस घटना की पुष्टि की है।
#SamacharPlusOTT #budaun #murdernews
