बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास दो बाइक और एक कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में हाथरस के सिकंदराराव निवासी 27 वर्षीय अकील खां की मौके पर ही मौ*त हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार व चालक को हिरासत में ले लिया है।
#SamacharPlusOTT #budaun
