बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के चंदनपुर गाँव में नालियों की लड़ाई से नाराज़ 70 वर्षीय सिमरा देवी ने अपनी झोपड़ी में बल्ली से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#samacharplusott #badaun #suicide
