बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां गांव की रहने वाली वरीशा की शादी थाना इस्लामनगर क्षेत्र के सगवा गांव में दानिश से हुई थी। आरोप है कि दानिश ने शराब के नशे में अपनी पत्नी वरीशा और उसकी दादी बेगम पर हम*ला कर दिया। इस हमले में दादी बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। वरीशा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति दानिश ने न केवल उसे मारा-पीटा, बल्कि उसकी दादी पर भी छुरी से हम*ला कर दिया। इस मामले में वरीशा ने कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद परिजन वरीशा और उसकी दादी बेगम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
#SamacharPlusOTT #budaun
