बदायूं में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति के पास कूड़ा-करकट पड़े होने पर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने बताया कि शास्त्री चौक पर गंदगी फेंककर शास्त्री जी का अपमान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद पर भी ध्यान न देने का आरोप लगाया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #budaun
