बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे स्थित बसई चौराहे के पास खेत पर काम कर रहे एक युवक निशांत पाठक को कार सवार 4 हमलावरों ने गोली मार दी। आयुर्वेदिक अस्पताल में क्लर्क निशांत को पहले हमलावरों ने पीटा, फिर तमंचा सटाकर गोली चलाने का प्रयास किया। निशांत ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचे को हाथ से हटा दिया, जिससे गोली सीधे उसके हाथ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल निशांत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित ने दो हमलावरों को पहचान लिया है, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
#SamacharPlusOTT #budaunnews #firing
