राज्य न्यूज़

बिहार में आज से शुरू हुई बसपा की ‘सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा’, 13 जिलों में दिखेगा सियासी असर

by | Sep 10, 2025 | न्यूज़, बिहार

पटना: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाते हुए आज 10 सितंबर से ‘सर्वजन हिताय जागरूकता यात्रा’ की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत कैमूर से हुई है और यह वैशाली में समाप्त होगी। 11 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 13 जिलों से होकर गुजरेगी, जिनमें बक्सर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

बसपा ने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा केवल राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जनता की असल समस्याओं को उजागर करना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना है। पार्टी के मुताबिक, यह अभियान डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और संवैधानिक मूल्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल है।

बसपा ने वादा किया है कि “जिसकी जितनी जनसंख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के सिद्धांत के तहत राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर सामाजिक न्याय की नीति अपनाई जाएगी। पार्टी प्रमुख मायावती पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि बिहार चुनाव में बसपा किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

हालांकि, बिहार की राजनीति में बसपा का प्रभाव अब तक सीमित रहा है। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को वोट तो मिले, लेकिन सीटें नहीं। 2015 में बसपा को 2.07% वोट शेयर मिला था, जिससे कई सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस को नुकसान हुआ, क्योंकि बसपा ने एनडीए विरोधी वोटों का बंटवारा कर दिया था। राज्य में दलित मतदाताओं का बड़ा हिस्सा अब तक राजद और लोजपा (रामविलास गुट) की ओर झुकता रहा है, जो स्थानीय स्तर पर ज्यादा मजबूत माने जाते हैं।

बसपा की यह यात्रा क्या कोई नया समीकरण बना पाएगी या फिर पिछली बार की तरह केवल असर दिखाकर रह जाएगी, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म