August 11, 2026 | 11 : 06 AM

राज्य न्यूज़

विधवा भाभी के बेडरूम में घुसा देवर, करने लगा गंदी हरकत

by | Aug 27, 2025 | न्यूज़

देवर और भाभी का रिश्ता मां-बेटे या दोस्तों की तरह होता है. मगर कुछ लोग इस रिश्ते को शर्मसार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते. उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. आरोप है कि विधवा भाभी से एक देवर ने अश्लील हरकतें कीं. जब भाभी ने इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने उसे ऐसा जवाब दिया, जिससे उसके रोंगटे खड़े हो गए. फिर महिला ने थाने में जाकर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया.

मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का है. यहां एक विधवा महिला ने देवर, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई. बोली- मैं बेडरूम में अपनी बेटी के साथ बैठी थी. देवर आया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. मैंने उसे रोका मगर वो रुका नहीं. तब मैंने शोर मचा दिया. सास-ससुर भी कमरे में आए. मैंने उन्हें देवर की करतूत बताई. तब दोनों ने कहा- मान लो इसकी बात. देवर जो कर रहा है, करने दो इसे. नहीं तो मार डालेंगे तुम्हें. विधवा भाभी का कहना है कि उसके पति ने तीन साल पहले सुसाइड कर लिया था. तभी से देवर उस पर शादी का दबाव बनाता आ रहा है.

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म